KGMU में रमीज प्रकरण के बाद माहौल तनावपूर्ण

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपी रमीज मलिक की गिरफ्तारी के बाद भी परिसर में तनाव बना हुआ है। प्रशासन अब पैथोलॉजी विभाग के HOD डॉ. सुरेश बाबू के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

डॉ. सुरेश बाबू पर अपर्णा यादव ने आरोप लगाया था कि वे लव जिहाद के आरोपी रमीज मलिक के संपर्क में थे। इससे पहले बुधवार को पैथोलॉजी विभाग के फैकल्टी लैब इंचार्ज डॉ. वाहिद अली को हटा दिया गया था।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के OSD को हटाने की मांग की है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए KGMU प्रॉक्टर आरएएस कुशवाहा ने परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। राज्यपाल के OSD और पूर्व ACS डॉ. सुधीर एम. बोबड़े ने 13 जनवरी को पुलिस आयुक्त को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया था।

पैथोलॉजी विभाग के HOD डॉ. सुरेश बाबू के अचानक लखनऊ छोड़कर बाहर जाने की खबरें आई थीं, हालांकि बाद में चेन्नई में किसी अहम कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने की जानकारी मिली। दोनों फैकल्टी मेंबर्स ने अपने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने के लिए आवेदन किया। विभाग में बुधवार को कुलपति की ओर से जारी नए बदलाव के तहत डॉ. रश्मि कुशवाहा ने फैकल्टी लैब इंचार्ज का पदभार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button