सेक्स रैकेट में धकेलने से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या

बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर की हत्या, शव यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे फेंका

AI से चेहरे की पहचान, महोबा की सोनाली निकली मृतका

दिल्ली में लिव-इन में रहते थे दोनों

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सेक्स रैकेट में शामिल होने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए किराये पर थार गाड़ी ली और दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर आगरा लाकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी को यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे एक युवती का अज्ञात शव मिला था। काफी प्रयासों के बावजूद मृतका की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मृतका के चेहरे को री-डेवलप कराया, जिससे उसकी पहचान महोबा जिले की रहने वाली सोनाली (25) के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि सोनाली दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड सनी (28) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने सोमवार को सनी को हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करते हुए दावा किया कि सोनाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह सोनाली को जबरन सेक्स रैकेट में धकेलना चाहता था, लेकिन सोनाली इसके लिए तैयार नहीं थी। उसे डर था कि सोनाली इस बारे में पुलिस या अन्य लोगों को बता सकती है, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *