बॉयफ्रेंड ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ महिला की हत्या की, बल्कि शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने के लिए एक खौफनाक योजना बनाई। वह सात दिनों तक रोज एक-एक अंग जलाता रहा और आखिरकार बचे हुए अधजले अंगों, हड्डियों और राख को नीले रंग के बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था।

ऑटो चालक की सतर्कता से खुला राज

शनिवार देर रात आरोपी बृजभान ने एक ऑटो बुक किया। वह नीले रंग के बक्से के साथ ऑटो में सवार हुआ। ऑटो चालक को बक्से से तेज बदबू आने और पानी टपकने पर शक हुआ। मामला संदिग्ध लगने पर चालक ने रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बक्सा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। बक्से के अंदर एक अधजला शव मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक की निशानदेही पर आरोपी के घर पर दबिश दी और बृजभान को हिरासत में ले लिया।

मृतका की पहचान, लिव-इन रिलेशनशिप का खुलासा

पुलिस जांच में मृतका की पहचान प्रीति (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह आरोपी बृजभान के साथ झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित ब्रह्म नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button