बांदा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया दिव्य दरबार

बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को बांदा में हनुमंत कथा से पहले दिव्य दरबार लगाया। इस दौरान एक महिला रोते हुए उनके सामने आई और अपनी परेशानियों के लिए गिड़गिड़ाने लगी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिला की पर्ची पढ़ी और उसे पंडाल में बैठने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपाय किए जा रहे हैं और आज ही प्रेत को उल्टा टांग दिया जाएगा।

भक्तों ने दिखाया आस्था का जज़्बा

थोड़ी ही देर में पंडाल में करीब 100 से अधिक महिलाएं, युवतियां और पुरुष उपस्थित हो गए। कुछ बाल खोलकर शरीर झटका रहे थे, तो कुछ जमीन पर लोट रहे थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जोर-जोर से “राम-राम” का जाप करते हुए पूरे पंडाल में भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे।

उन्होंने कहा, “सेनापति सिर पर प्रभाव करो, फिर पूरे शरीर पर प्रभाव करो। जितना इनको परेशान किया है, उतना ही प्रेत को मार-मारकर भगाया जाए। बालाजी की सेना को छोड़ी जाए, जहां-जहां प्रेत रोगी बैठे हैं, उनको मार-मारकर लाया जाए।”

हनुमंत कथा का तीसरा दिन

हनुमंत कथा 16 दिसंबर से शुरू हुई थी। रविवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गली-गली में बजरंग बली का शोर है। उन्होंने भक्तों से आस्था बनाए रखने और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *