लखनऊ से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस

गोमतीनगर से दोपहर 1 बजे शुरू हुआ सफर

ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी

46 घंटे के सफर के बाद डिब्रूगढ़ पहुंचेगी

लखनऊ: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से आज दोपहर 1 बजे नई अमृत भारत एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए पूर्वोत्तर भारत तक सीधे रेल कनेक्शन की सुविधा प्रदान करेगी।

गोमतीनगर से रवाना होने के बाद ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, नलबाड़ी, रंगिया, कामाख्या, गुवाहाटी, जागी रोड, चापरमुख, होजई, लम्डिंग, दीफू, दीमापुर, फरकाटिंग, मरियानी और सिमालगुड़ी होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

यात्री शरद ने कहा, “हम लखनऊ से अपने घर असम जा रहे हैं। ट्रेन में सफाई की व्यवस्था शानदार है। सुरक्षा के लिए कैमरे भी लगे हैं।”

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस नई ट्रेन से लखनऊ और आसपास के यात्रियों को असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस 46 घंटे के सफर के बाद डिब्रूगढ़ स्टेशन पर तीसरे दिन सुबह 11 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, स्लीपर श्रेणी का किराया ₹700 तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button