पार्टी आरक्षण दो घंटे के लिए, दो घंटे से अधिक का समय किसी को नहीं मिलेगा

लखनऊ। अब नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में बर्थडे पार्टी का आयोजन ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से किया जा सकेगा। इस सुविधा का आरक्षण फर्स्ट कम–फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 5100 रुपए फीस और 500 रुपए सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

प्राणी उद्यान प्रशासन की माने तो पार्टी के आयोजन की तारीख से एक माह पहले आवेदन किया जा सकता है। तय समय से पहले दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली की गाइडलाइन के अनुसार प्राणी उद्यान प्रत्येक सोमवार बंद रहता है, इसलिए इस दिन पार्टी बुक नहीं होगी। इसके अलावा मतदान और होली के दिन भी यह सुविधा बंद रहेगी।

पार्टी का आरक्षण दो घंटे के लिए होगा। शुल्क में से 3100 रुपए वन्य प्राणियों के रखरखाव और संरक्षण पर खर्च होंगे, जबकि शेष 2000 रुपए दान-पोषण और उपचार के लिए उपयोग किए जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट के लिए 500 रुपए सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति को लगातार दो घंटे से अधिक का आरक्षण नहीं मिलेगा। आरक्षण स्वीकृत होने पर पूरी धनराशि नकद तुरंत जमा करनी होगी।

पार्टी के दौरान खानपान चिड़ियाघर कैंटीन और फूड कोर्ट से ही कराया जाएगा। केवल केक बाहर से लाने की अनुमति होगी। मछली, नॉनवेज, एल्कोहल, साउंड सिस्टम, प्लास्टिक सामग्री और किसी भी प्रकार के ध्वनि यंत्रों का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button