KGMU में अवैध मजारों को हटाने का आदेश, प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दो अवैध मजारों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि ये मजारें बिना किसी वैध अनुमति के बनाई गई हैं।

कॉम्प्लेक्स में एक मजार विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित है, जबकि दूसरी मजार परिसर के बगल में बनी है। प्रशासन ने परिसर के अंदर की मजार को 7 दिनों और बगल वाली पक्की मजार को 15 दिनों में हटाने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

KGMU प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थान है, जहां किसी भी निर्माण के लिए वैध अनुमति जरूरी है। अवैध निर्माण न केवल संस्थान की गरिमा के खिलाफ हैं, बल्कि सुरक्षा और संचालन में भी बाधा डालते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समयसीमा पूरी न होने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *