भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम नितिन गौड़ का आदेश

सभी स्कूलों पर लागू होगी नई समय-सारणी

अमरोहा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

नए आदेश के तहत अब जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त निजी एवं सरकारी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने कहा कि भीषण लू और तेज गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन स्कूलों का समय बदला गया है, ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाया जा सके।

प्रशासन ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित समय-सारणी का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार यह संशोधित समय-सारणी मौसम में सुधार होने तक प्रभावी रहेगी। वहीं, अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के हित में जरूरी कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button