नहर किनारे युवक की बेरहमी से हत्या, 2 संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय ओम प्रकाश का शव नहर किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ADCP साउथ रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश 22 जनवरी की रात 8 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सुबह खोजने पर उसका शव नहर किनारे खून से लथपथ मिला। घटनास्थल पर पास में ईंटों से बना चूल्हा भी मिला, जिससे पुलिस को शक है कि हत्या से पहले शराब पार्टी हुई थी।

पुलिस घटना के मौके पर सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button