संत पलटू साहब जयंती पर भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। संत पलटू साहब की जयंती के अवसर पर बुधवार को जलालपुर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक पलटू साहब मंदिर से निकली यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए, जिससे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

महंत रामप्रसाद दास के मार्गदर्शन में आयोजित शोभायात्रा का संचालन सुक्खू गुप्त, सुभाष गुप्त, बेचु गुप्त और बबलू गौड ने किया। यात्रा में भगवा वस्त्र धारण किए संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी झांकियां और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जय बाबा पलटू साहब के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा की अग्रिम पंक्तियों में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, बेचन पांडे, मां की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुमार निषाद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। नगर के प्रमुख चौराहों और गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही, जो शोभायात्रा के दर्शन के लिए उत्सुक दिखाई दी।

वापसी पर पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंत में बाबा पलटू साहब मंदिर, छाछू पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र सोनी, सोनू गौड, अतुल जायसवाल, सोनू गुप्ता, पंचम परदेशी, रामलाल देवर्षि, दुर्गेश गुप्ता, सीताराम अग्रहरि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button