रोजर शू फैक्ट्री में 7.70 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रोजर शू इंडस्ट्री में 18 जनवरी की रात हुए करोड़ों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी का पीछे फैक्ट्री का कंप्यूटर ऑपरेटर, उसका भाई और दोस्त था। बताया जा रहा है कि आरोपी बेंगलुरु में सेटल होने के उद्देश्य से यह वारदात अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से लगभग पौन चार किलो सोने की ज्वैलरी, साढ़े पांच किलो चांदी और 66.33 लाख नगद बरामद हुए। कुल मिलाकर चोरी की राशि लगभग 7.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फैक्ट्री मालिक दीपक बुद्धिराजा ने चोरी की FIR 19 जनवरी को थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अब पूरी घटनाक्रम की जांच और अन्य सहयोगियों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button