
अंबेडकरनगर। नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष और समाजसेवी नीरज मौर्य को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनंदन पत्र सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संकट मोचन हनुमान मंदिर न्यास, पियारेपुर अन्नावां के प्रांगण में आयोजित सद्भावना खिचड़ी भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और जनसेवा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सम्मान समारोह में अयोध्या मंडल के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन की अगुवाई संकट मोचन हनुमान मंदिर न्यास के अध्यक्ष संगम पाण्डेय ‘बाबा’ और उनकी टीम ने की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नीरज मौर्य ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उन सभी रक्तवीरों और रक्त वीरांगनाओं की है, जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की यह यात्रा परिवार, मित्रों और सहयोगियों के सहयोग से संभव हो सकी है।
नीरज मौर्य ने आयोजन समिति और मंदिर न्यास की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।









