बुलंदशहर के ADM न्यायिक भरतराम यादव का निधन

हार्ट अटैक के बाद नोएडा के फोर्टिस में थे भर्ती, हालत बिगड़ने पर PGI किया गया था शिफ्ट

बुलंदशहर। जिले के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरतराम यादव का मंगलवार रात निधन हो गया। 57 वर्षीय भरतराम यादव ने लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGI) में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। रविवार को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नोएडा से लखनऊ PGI किया गया था रेफर

जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के बाद भरतराम यादव को ब्रेन हैमरेज भी हो गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह उन्हें एंबुलेंस से नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से लखनऊ PGI शिफ्ट किया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दो साल से बुलंदशहर में थे तैनात

भरतराम यादव मूलरूप से फैजाबाद के रहने वाले थे और पिछले दो साल से बुलंदशहर में ADM न्यायिक के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी PCS अधिकारी थे। बुलंदशहर से पहले वह प्रतापगढ़ में SDM के पद पर कार्यरत रहे थे।

परिवार में पत्नी, दो बेटे और बेटी

भरतराम यादव के परिवार में पत्नी विद्या देवी, दो बेटे हिमांशु यादव और सुधांशु यादव तथा एक बेटी डॉ. नम्रता यादव हैं। बड़ा बेटा हिमांशु सिविल इंजीनियर हैं और अयोध्या में उनका कारोबार है। छोटा बेटा सुधांशु सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। उनकी बेटी डॉ. नम्रता पेशे से डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में उनकी शादी मथुरा के SDM अवनीश कुमार यादव से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button