वाराणसी में UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

छात्र, युवा और संगठनों ने जताया विरोध

वाराणसी। मंगलवार को UGC के नए नियमों के खिलाफ वाराणसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय के पास बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के लोग जमा हुए। उन्होंने UGC नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

दोपहर में प्रदर्शनकारी डीएम पोर्टिको तक पहुंचे और वहां विरोध जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देने की बात भी कही।

इसी बीच, BJP के बूथ-अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा पत्र मिलने के बाद उन्हें इसे वापस लेने और डिलीट करने का दबाव भी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button