आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में नलों से सीवर जैसा गंदा पानी, लोग परेशान

आगरा। पिछले दिनों इंदौर में बदबूदार पानी की सप्लाई से लोगों की जान जाने की खबरों के बाद अब आगरा के यमुनापार ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लॉक में गंदे, बदबूदार पानी की सप्लाई हुई। बुधवार सुबह से घरों में नलों से काला और दुर्गंधयुक्त पानी आना शुरू हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी से इतनी तेज दुर्गंध आ रही थी कि कई घरों में कामकाज रुक गया। कई लोग हैंडपंप से पानी भरकर नहाने और बर्तन धोने पर मजबूर हुए। बच्चे बिना देखे पानी का कुल्ला कर रहे थे, जिससे उल्टी जैसी शिकायतें सामने आईं।

स्थानीय निवासी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सुबह पानी की मोटर चलाने के बाद नल से गंदा पानी आया। एक घंटे बाद जब नल खोला तो पहले से भी ज्यादा बदबूदार पानी निकला। सुरेश शर्मा ने बताया कि यह तीसरी बार है जब पिछले एक सप्ताह में नालों जैसा पानी आया और घर में पानी की दुर्गंध फैल गई।

कुसुम देवी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे तक गंदा पानी आ रहा था। नहाने और बर्तन धोने के लिए उन्हें हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। पानी की दुर्गंध के कारण घर में किसी भी काम को अंजाम नहीं दिया जा सका।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि यह समस्या पहले भी कई बार सामने आई, लेकिन जल संस्थान के कर्मचारी केवल फोन पर जानकारी लेते हैं और फिर कोई कार्रवाई नहीं करते। एक अधिकारी ने बताया था कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी आता है, लेकिन इसके बाद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

पानी की इस आपूर्ति से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ा है। कई लोगों ने शरीर में खुजली और अस्वस्थता की शिकायत की है। स्थानीय नागरिक जल संस्थान से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *