
सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में शपथ दिलाई
शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला
मुंबई। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।
पार्टी की बैठक और विधायक दल का समर्थन
इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता के तौर पर चुना गया। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।
पृष्ठभूमि
अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM का पद खाली हो गया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सुनेत्रा पवार को उनके कार्यकाल की बधाई दी और भरोसा जताया कि वे राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित पवार के विजन को पूरा करेंगी।









