वाराणसी में ओम प्रकाश राजभर ने अनिल राजभर पर जमकर बोला हमला

वाराणसी। सोमवार को ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर तीखा हमला बोला। ओपी राजभर ने कहा कि अगर पूरे देश में वोट बेचने की कोई दुकान है तो उसका पता बताया जाए। उन्होंने कहा, “अगर माई के लाल हैं, तो बता दें।”

ओपी राजभर ने कहा कि आज जो लोग उंगली उठा रहे हैं, वे कभी लोहा चोरी किया करते थे। 23 साल में जो उन्होंने किया, क्या किसी और ने किया? उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया, तब लोगों का ध्यान सुहेलदेव महाराज की ओर गया।

अनिल राजभर और उनके पिता को लोहा चोर बताते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उनके पिता ने राजनीति के दौरान लोहे की सरिया बेचने की दुकान खोली थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई क्विंटल लोहे की सरिया लेता और एक क्विंटल वापस देता, तो क्या बचेगा।

ओपी राजभर ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर एक मां ने दूध पिया है, तो बताएं कि कहां वोट बिकता है? हम भी जान लेंगे कि वोट खरीदने और बेचने की दुकान कहां है। जरूरत पड़े तो अपना वोट बेच दें। वोट कोई बोरा या झोला में होता है, जो दे आएं।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *