संसद में हंगामा तेज, स्पीकर ऑफिस में भी भिड़े सांसद, लोकसभा फिर स्थगित

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को एक बार फिर भारी हंगामा देखने को मिला। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में विपक्ष और भाजपा सांसदों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विपक्ष की एक महिला सांसद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू से बहस करती नजर आ रही हैं।

निशिकांत दुबे ने दिखाई किताबें
इधर, लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस से जुड़ी कई किताबें और नोट्स सदन में दिखाए। उन्होंने दावा किया कि इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस की “मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी” का जिक्र किया गया है।

निशिकांत दुबे द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों में—

एडविना एंड नेहरू

रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज

द रेड साड़ी

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

सहित कई किताबें और नोट्स शामिल थे।

विपक्ष ने उड़ाए कागज, कार्यवाही बाधित

सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर चेयर की ओर कागज उड़ाए, जिससे माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। लगातार हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही महज 8 मिनट ही चल सकी।

इसके बाद लोकसभा को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

पहले भी हो चुका था स्थगन

इससे पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी, जो केवल 5 मिनट ही चल पाई थी।

पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधन

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं।

लगातार बाधित हो रहा कामकाज

लगातार हो रहे हंगामे के चलते संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है, जिससे राजनीतिक गतिरोध और गहरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button