करनाल में महिला टीचरचर से ठगी और उत्पीड़न का आरोप

करनाल में महिला टीचर की शिकायत पर केस दर्ज

ठगी, छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप

आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का मामला

करनाल। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली एक महिला टीचर की शिकायत पर ठगी, छेड़छाड़, रेप के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में करनाल की गीता कॉलोनी निवासी सतेन्द्र उर्फ सन्नी शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से उससे 6 लाख 50 हजार रुपये और एक ऑल्टो कार से संबंधित ठगी की। आरोपी ने पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और लगातार जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि पैसों के लेनदेन के दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने अनुचित तरीके से उसके शरीर को छुआ और एक बार बैंक कॉलोनी बुलाकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा।

पीड़िता ने बताया कि वह एक शिक्षिका है और इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उसने यह भी कहा कि आरोपी की हरकतों से जुड़े सबूत उसके पास मौजूद हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे कई बार गाजियाबाद से करनाल आना पड़ा, जिससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *