जयपुर से लापता जापानी पर्यटक सुरक्षित, दिल्ली से टोकियो लौटने की हुई पुष्टि

जयपुर से लापता बताए जा रहे जापानी पर्यटक सुरक्षित मिले

8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से टोकियो रवाना हुए

7 फरवरी को जयपुर में टैक्सी ड्राइवर से अलग हुए थे

जयपुर। जयपुर से लापता बताए जा रहे दोनों जापानी पर्यटकों का पता चल गया है। पुलिस और जापान दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर्यटक 8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से टोकियो (जापान) के लिए रवाना हो चुके हैं। इस पुष्टि के बाद लापता होने को लेकर दर्ज मामला समाप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक 7 फरवरी को जयपुर में टैक्सी ड्राइवर से यह कहकर अलग हुए थे कि वे मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं। इस दौरान उनका सामान टैक्सी में ही रह गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर टैक्सी ड्राइवर ने अशोक नगर थाना पहुंचकर दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

अशोक नगर थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई और जापान के दूतावास से संपर्क किया गया। दूतावास की ओर से सूचना मिली कि दोनों पर्यटक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और 8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से जापान के लिए उड़ान भर चुके हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों पर्यटक भारत में मात्र तीन दिन पहले ही आए थे। सुरक्षित रूप से उनके देश लौटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *