थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने ताजमहल का किया दीदार

ताज की खूबसूरती देख खुद कैमरे से ली तस्वीरें

डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई

कड़ी सुरक्षा, टूरिस्टों को फोटो-वीडियो की अनुमति नहीं

आगरा। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना बुधवार सुबह विश्व धरोहर ताजमहल पहुंचीं। ताजमहल की अद्भुत खूबसूरती देख राजकुमारी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने कैमरे से इसकी तस्वीरें लीं। इसके बाद वह प्रसिद्ध डायना सीट पर बैठीं और वहां भी फोटो खिंचवाई। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

राजकुमारी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने आम पर्यटकों को उनकी फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी। कुछ विदेशी पर्यटकों द्वारा तस्वीरें खींचे जाने पर उन्हें तुरंत डिलीट कराया गया। ताजमहल में करीब एक घंटे तक रुकने के बाद राजकुमारी सुबह करीब साढ़े नौ बजे आगरा फोर्ट के लिए रवाना हुईं। उनके आगरा फोर्ट पहुंचने के दौरान भी पर्यटकों की एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी गई।

ताजमहल और आगरा फोर्ट में राजकुमारी को गाइड नितिन ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास और विशेषताओं की जानकारी दी। राजकुमारी ने पूरे भ्रमण के दौरान गहरी रुचि दिखाई और स्मारकों की वास्तुकला की सराहना की।

इससे पहले थाईलैंड की राजकुमारी मंगलवार शाम जोधपुर से पूरे प्रोटोकॉल के साथ आगरा पहुंची थीं। खेरिया हवाई अड्डे से उनका काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल पहुंचा। उन्होंने होटल अमर विलास में भोजन किया और आईटीसी मुगल में रात्रि विश्राम किया। सिरिवन्नावरी नरिरत्ना पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं और इस दौरान वे देश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो रही हैं।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *