नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवार को दिया सहारा

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के परस कटुई निवासी महिमा गौड़ की शादी में नारायण फाउंडेशन ने सहयोग कर जरूरतमंद परिवार का साथ दिया। संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर टीम ने गृह उपयोग में आने वाली वस्तुएं उपलब्ध कराते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की।

महिमा गौड़ का विवाह महमतपुर देवी दयाल, पोस्ट शिवतरा निवासी प्रिंस गौड़ के साथ तय हुआ था। माता-पिता के निधन के बाद शादी और घर की जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आ गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति के साथ हिमांशु गौड़ ने विवेक मौर्य से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।

शादी में भेंट की गई आवश्यक सामग्री

नारायण फाउंडेशन की ओर से बिटिया को बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर और बाथरूम सेट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। संस्था की टीम के सदस्य अली, वाफा, उत्सव, सत्यम, रवि, मिंटू सहित अन्य लोग जब विवाह सामग्री लेकर पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

संस्था की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सहयोग जारी रहेगा।

अब तक 90 से अधिक बेटियों की शादी में सहयोग

विवेक मौर्य द्वारा व्यक्तिगत प्रयासों से अब तक 90 से अधिक बहन-बेटियों की शादी में गृह उपयोगी वस्तुएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। पूर्व में जिला मुख्यालय अकबरपुर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 21 बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया था। इस अवसर पर नवविवाहितों को दैनिक उपयोग की सामग्री और आभूषण भी प्रदान किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button