नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 15,758 लोग सपा में शामिल

लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर नसीमुद्दीन के साथ 15,758 लोगों ने भी सपा जॉइन किया, जिसमें ज्यादातर बसपा कार्यकर्ता शामिल थे। सपा प्रमुख ने कहा कि बहुजन समाज से उनका पुराना रिश्ता अब और गहरा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्य पार्टी की राजनीतिक लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अखिलेश यादव ने इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती को गठबंधन का इशारा भी दिया है। सपा कार्यालय के मंच की बैकड्रॉप पर नीला रंग जोड़कर यह संकेत और मजबूत किया गया है, जो बसपा का प्रतीकात्मक रंग है।

इस शामिल होने के बाद सपा में बहुजन और मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति स्पष्ट होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button