लखनऊ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले 15 दिनों तक लखनऊ में तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़त होगी। इससे शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। फरवरी माह सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ धूप के असर के साथ धूल का प्रभाव भी रहेगा।
रविवार का मौसम
रविवार को सुबह से ही लखनऊ में मौसम साफ रहा। तेज चटक धूप ने सुबह और दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास कराया। मौसम विभाग ने बताया कि आज शहर का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस होगा।
तापमान और आर्द्रता की जानकारी
रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। दिनभर अधिकतम आर्द्रता 86% और न्यूनतम आर्द्रता 35% रही।








