बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध बाउंड्री वॉल बनाकर प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी, ताकि महंगे दामों पर बिक्री की जा सके। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाया।

कब्रिस्तान दर्ज है जमीन

अधिकारियों के अनुसार बस्तौली की गाटा संख्या 99 (0.177 हेक्टेयर) भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है और नगर निगम के अधीन शासकीय जमीन है। कुछ लोगों द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग की कोशिश की जा रही थी।

0.100 हेक्टेयर भूमि मुक्त

नगर निगम के अभियान के तहत लगभग 0.100 हेक्टेयर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7 करोड़ रुपये बताया गया है।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
डॉ. मोहन भागवत का 17-18 फरवरी को लखनऊ प्रवास

लखनऊ। डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 फरवरी को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *