न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पायलट और को-पायलट की मौत

इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि फायर ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए हैं। विमान में कुल 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।

मॉन्ट्रियल से आ रही थी फ्लाइट

जैज एविएशन के अनुसार, CRJ-900 विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा था। लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू

हादसे के तुरंत बाद रनवे को बंद कर दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। सभी उड़ानों को रोक दिया गया और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।

कंट्रोलर की चेतावनी के बावजूद टक्कर

जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे। वायरल ऑडियो में कंट्रोलर “स्टॉप-स्टॉप” चिल्लाता हुआ सुनाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में टक्कर हो गई।

तेज रफ्तार में था विमान

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद विमान करीब 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से रनवे पर आगे बढ़ रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button