
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर पहल तेज हो गई है। भाजपा नेता विवेक मौर्य और एसडीएम अकबरपुर विशाल सारस्वत ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर विद्यालय की स्थापना का मुद्दा उठाया।
बैठक में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से जुड़ी लंबित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। इस पर शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का पत्र और दस्तावेज सौंपे
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे। इसमें केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जुड़ी प्रगति और तैयारियों की जानकारी दी गई।
विवेक मौर्य ने बताया कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की मांग लंबे समय से की जा रही है। छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इसका निर्माण जरूरी है।
सिझौली में 5 एकड़ जमीन चिन्हित
स्थानीय प्रशासन ने विद्यालय निर्माण के लिए अकबरपुर के सिझौली क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।
प्रशासन ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि स्थायी भवन बनने तक अस्थायी रूप से जीजीआईसी के नए परिसर में कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। इसके लिए आवश्यक कमरों की पहचान कर ली गई है।
कम होगी।बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया।








