अफेयर से नाराज पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ट्रोनिका सिटी इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

देर रात हुई वारदात, कमरे में मिले दोनों के शव

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कमरे में दोनों के शव छोड़कर फरार हो गया।

पड़ोसियों को जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गई।

फर्श पर 36 वर्षीय शबनम का शव पड़ा था, जबकि कुछ दूरी पर 32 वर्षीय फहीम खून से लथपथ हालत में मिला। दोनों को नजदीक से गोली मारी गई थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही आरोपी पति राशिद (38) फरार है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Related Posts

70 लाख के 287 गुमशुदा मोबाइल बरामद

लखनऊ। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को जीआरपी लखनऊ ने करीब 70 लाख रुपए कीमत के 287 मोबाइल फोन बरामद…

Continue reading
‘मृत’ समझी गई पत्नी जिंदा मिली, पति एक महीने जेल में रहा

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिस महिला की हत्या और शव गायब करने के आरोप में पति एक महीने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *