मैनपुरी में तेज रफ्तार कार का कहर: पुलिस बाइक को मारी टक्कर

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा सामने आया है, जहां एक बेकाबू कार ने पुलिस की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहा सिपाही करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। इस घटना में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, यह घटना भोगांव थाना क्षेत्र की है। सोमवार को दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई थी। विवाद की सूचना मिलते ही कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

पुलिस टीम में सिपाही जतिन कुमार बाइक चला रहे थे, जबकि उनके पीछे सिपाही विनीत बैठे थे।

हमलावरों से बचने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रतनपुर किरकिच गांव निवासी नमन शाक्य अपने साथी छोटू चौहान के साथ ताल वाले पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान पंकज, चंद्रप्रकाश, अजय और भानू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर नमन शाक्य हमलावरों से बचने के लिए अपनी कार लेकर तेजी से भागने लगा। इसी दौरान घबराहट में उसकी कार बेकाबू हो गई और सामने से आ रही पुलिस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Related Posts

‘मृत’ समझी गई पत्नी जिंदा मिली, पति एक महीने जेल में रहा

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिस महिला की हत्या और शव गायब करने के आरोप में पति एक महीने…

Continue reading
गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS में निधन

नई दिल्ली/गाजियाबाद। 13 साल तक कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे गाजियाबाद के हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। 31 वर्षीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *