बाराबंकी में प्रधानाध्यापक को बीएसए दफ्तर में पड़ा दिल का दौरा

बाराबंकी/लखनऊ: बाराबंकी में एक प्रधानाध्यापक को बीएसए कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय-1 में तैनात प्रधानाध्यापक धर्मराज गौतम ने स्कूल में उत्पीड़न और जातिगत अपमान की शिकायत की थी। उनकी पत्नी के मुताबिक, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नियमित रूप से नहीं आते थे और विरोध करने पर विवाद करते थे। साथ ही जातिगत टिप्पणी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाती थी।

बुधवार को धर्मराज अपनी शिकायत लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उन्हें फटकार लगाई गई, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत के बावजूद उन्हें तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और ई-रिक्शा व ऑटो से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि धर्मराज को कुछ होता है तो इसके लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारी और प्रताड़ना करने वाले लोग होंगे।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि एक दिन पहले ही शिक्षक की पत्नी ने शिकायत पत्र दिया था, जिस पर जांच के निर्देश दे दिए गए थे। बुधवार को शिक्षक अपनी पत्नी के साथ फिर कार्यालय आए थे और इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Related Posts

हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश: 31 मार्च तक जमा करें अंतिम किश्त

लखनऊ: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित यात्रियों को 31 मार्च तक अपनी…

Continue reading
लखनऊ में बस चालकों की भर्ती धीमी, 250 पदों के मुकाबले 47 का ही चयन

लखनऊ। लखनऊ में परिवहन निगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोजगार मेले में संविदा बस चालकों की भर्ती अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। 250 पदों के लिए शुरू की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *