राघव चड्ढा ने डिलीवरी एजेंट को लंच पर बुलाकर गिग वर्कर्स की समस्याएं सुनी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में एक कॉमर्शियल साइट के डिलीवरी एजेंट को अपने घर लंच पर बुलाया। यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद उठाया गया, जिसमें एजेंट ने बताया कि 15 घंटे में 28 डिलीवरी करने के बावजूद केवल ₹763 कमाए

राघव ने वीडियो देखने के बाद टीम के जरिए डिलीवरी एजेंट से संपर्क किया और उसे अपने दिल्ली स्थित घर बुलाया। दोनों की बातचीत का वीडियो राघव ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया।

संसद के शीतकालीन सत्र में राघव चड्ढा ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय, राइडर, ड्राइवर और टेक्नीशियन सम्मान, सुरक्षा और उचित कमाई के हकदार हैं। राघव ने सदन से मांग की कि ‘10 मिनट डिलीवरी’ का कल्चर खत्म किया जाए और गिग वर्कर्स को बाकी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

लंच के बाद राघव चड्ढा ने कहा, “मुझे अच्छा लगा कि आप आए और अपनी समस्याएं साझा कीं। हम मिलकर सभी गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए काम करेंगे।”

यह पहल गिग वर्कर्स के मुद्दों को जनसुनवाई के रूप में सामने लाने और उनके अधिकारों की लड़ाई में समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button