पेट्रोल-डीजल संकट गहराया

अंबेडकरनगर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बीच अचानक बढ़ी मांग ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो फ्यूल’ के बोर्ड लग गए। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां भीड़ इतनी ज्यादा है कि व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें सड़क तक फैल रही हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

ईंधन पाने के लिए लोगों में नोकझोंक
भीड़ बढ़ने के साथ ही लोगों के बीच तनाव भी बढ़ रहा है। पहले ईंधन लेने की होड़ में कई जगह नोकझोंक की स्थिति बन रही है। कुछ पंपों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। यहां सीमित आपूर्ति के कारण लोग जल्दी पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी बिना ईंधन लौटने को मजबूर हैं।

पुलिस की मौजूदगी में कराया जा रहा वितरण
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की निगरानी में ईंधन वितरण कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद न हो।

प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जहां ज्यादा भीड़ है वहां अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

Related Posts

जलालपुर के दाउदपुर में गौशाला में भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर तहसील स्थित दाउदपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना…

Continue reading
टांडा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अंबेडकर नगर के टांडा में विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *