बसखारी में बिजली चोरी पर कार्रवाई, चार लोग पकड़े गए

अम्बेडकरनगर। बसखारी कस्बे में बुधवार सुबह विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने किया।

चेकिंग के दौरान कटी हुई लाइन से कटिया लगाकर बिजली चोरी करते चार लोग पकड़े गए। विभाग ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर जांच की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को नियमों का पालन करने की सलाह दी।

इस कार्रवाई में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत और अवर अभियंता अनिल बाल्मीकि समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Posts

जलालपुर के दाउदपुर में गौशाला में भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर तहसील स्थित दाउदपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना…

Continue reading
टांडा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अंबेडकर नगर के टांडा में विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *