सीएम युवा क्रेडिट कैंप में 2154 लाभार्थियों को मिला ऋण

अम्बेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने पर सीएम युवा क्रेडिट कैंप, जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2154 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरित किया जा चुका है। यह योजना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

बैठक में पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अनुपालन रिपोर्ट की जांच करते हुए संबंधित विभागों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम युवा योजना के तीन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक भी प्रदान किए गए।

बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा गया।

कार्यक्रम में विद्युत, लोक निर्माण विभाग, जीएसटी, उद्योग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button