कन्नौज में मंत्री असीम अरुण का इंतजार कराते रहे DM

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण गुरुवार शाम एक सरकारी कार्यक्रम में जिलाधिकारी का लंबा इंतजार करते रहे, लेकिन DM के न पहुंचने पर नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। यह घटना राज्य सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।

45 मिनट इंतजार के बाद लौटे मंत्री

मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंच गए थे, लेकिन जिलाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री करीब 45 मिनट तक नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर मंत्री कार्यक्रम से चले गए।

पत्र लिखकर जताई नाराजगी

कुछ देर बाद मंत्री ने DM को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अनुशासन का पालन करना चाहिए और उन्हें नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए।

पत्र में उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अनुशासन ही प्रशासन की नींव है” और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसका ध्यान रखने को कहा।

कार्यकर्ताओं का सड़क पर विरोध

घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर मकरंदनगर तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान DM और SP के खिलाफ नारेबाजी की गई और करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button