अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

अखिलेश यादव ने नोएडा इंजीनियर मौत और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

KGMU और सपा मुख्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जताया सम्मान

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत को लेकर मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर डीएम को हटाया जाएगा तो वोटर लिस्ट सही नहीं हो पाएगी। अखिलेश ने कहा, “कम से कम पुलिस अधिकारी को हटाना चाहिए था जिसकी वजह से जान गई, लेकिन लड़के के खिलाफ ही बोलने लगे। बीजेपी का ये चरित्र बहुत खराब है।”

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने वोटर लिस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ियां हैं, जैसे भगवान दास के घर में मोहम्मद अफजल का नाम और ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रही हैं।

KGMU में मजारों को तोड़ने के मामले पर उन्होंने कहा, “KGMU की पूरी बिल्डिंग को गिरा देना चाहिए क्योंकि इसे क्रिश्चियन ने बनाया था।”

सपा मुख्यालय पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button