रामनवमी पर CM योगी ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन

गोरखपुर/वाराणसी। उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन किया, वहीं काशी में मुस्लिम महिलाओं द्वारा श्रीराम की महाआरती कर सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा संदेश दिया गया।

गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन

सुबह करीब 11 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ कन्याओं के पांव पखारे और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद सीएम ने खुद अपने हाथों से सभी कन्याओं को भोजन परोसा, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया।

बच्ची ने दिया बुलडोजर टॉय

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब 5 साल की बच्ची यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को बुलडोजर का खिलौना भेंट किया।

सीएम योगी ने बच्ची के साथ खिलौना लेकर फोटो खिंचवाई और फिर उसे वापस देते हुए कहा—“इसे अपने पास रखो और मन लगाकर पढ़ाई करो।” यशस्विनी अपने परिवार के साथ कानपुर से दर्शन के लिए आई थी। मुख्यमंत्री ने उसका भी कन्या पूजन कर सम्मान किया।

जनता दर्शन में सुनीं 200 शिकायतें

रामनवमी के मौके पर ही सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमानत पर छूटने के बाद यदि कोई आरोपी पीड़ित को धमकाता है, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button