लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर ढाई बजे के बाद हजरतगंज, गोमतीनगर और सरोजनीनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं पुराने लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहे और कई जगह सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग ने शहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान सामान्य से अधिक दर्ज

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।
आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 48% और न्यूनतम 20% दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

27 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर लखनऊ और पूर्वी यूपी तक बारिश का दौर पहुंचेगा। 28 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 29 से 31 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Related Posts

लखनऊ में CM सचिव बनकर ठगी

लखनऊ। राजधानी में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लोगों ने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर एक युवक से करीब 3 लाख रुपए ठग…

Continue reading
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG की किल्लत की खबरों के बीच तेल कंपनियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में किसी तरह की कमी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *