कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्राले से जा टकराई।

मुंडन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग अपने घर फतेहपुर लौट रहे थे। पिकअप में करीब 37 लोग सवार थे, जो पहले कड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन के लिए गए थे।

जोरदार टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे लोग

डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई घायल सड़क पर तड़पते रहे।

राहत-बचाव कार्य जारी

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल और CHC में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।

Related Posts

लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading
कानपुर में पूर्व भाजपा विधायक के ई-बाइक शोरूम में चोरी

कानपुर। रघुनंदन सिंह भदौरिया के हनुमंत विहार स्थित ई-बाइक शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर बगल के खाली प्लॉट में लगे नीम के पेड़ से चढ़कर शोरूम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *