‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो, लेकिन हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये तो फिल्मों में होता है। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल बुक नहीं कर सकता, न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है।”

सीएम योगी ने यह टिप्पणी गोरखपुर में नव निर्मित कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह के दौरान की।

2.47 करोड़ की लागत से बना मंडप

मुख्यमंत्री ने 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। इस भवन की क्षमता लगभग 300 लोगों की है। इसका निर्माण Gorakhpur Development Authority (जीडीए) द्वारा कराया गया है।

बताया गया कि इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराई थी। इस मंडप के माध्यम से आम लोगों को कम खर्च में विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी।

“दिल्ली में दम घुटता है”

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में प्रदूषण के कारण दम घुटता है, जबकि गोरखपुर का वातावरण एकदम शुद्ध और स्वच्छ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ बेहतर जीवन-पर्यावरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button