सूरत में भीषण आग का कहर: घर में फंसे 5 लोगों की दर्दनाक मौत

सूरत (गुजरात): गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके में मंगलवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 4 महिलाओं और एक मासूम बच्चे सहित कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में आग लगी वह एक व्यापारी का था, जहां बड़ी मात्रा में साड़ियों का स्टॉक रखा गया था। बताया जा रहा है कि घर में करीब 8 टन साड़ियां भरी हुई थीं, जिसके चलते घर के अंदर चलने तक की जगह नहीं बची थी। यही वजह रही कि आग तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अंदर फंसे लोगों की जान जा चुकी थी।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शाहनाज बेगम अंसारी (65), हुसा बेगम अंसारी (18), शबीन अंसारी (28), परवीन अंसारी (19) और 4 वर्षीय शुभान अंसारी के रूप में हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि घर में अत्यधिक ज्वलनशील सामान होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

होर्मुज में तनाव से इंटरनेट पर खतरा

नई दिल्ली/दुबई: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इससे वैश्विक इंटरनेट सेवाओं पर भी खतरा मंडराने…

Continue reading
आईटी नियमों में बड़ा बदलाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ेगी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आईटी नियम-2021 में संशोधन के लिए नया मसौदा जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया है। प्रस्तावित बदलावों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *