बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक टन से अधिक विद्युत तार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली अंडरपास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अली उर्फ मुजफ्फर (रामपुर), वसीम व परवेज (बरेली), आरिफ (रामपुर) और आसिफ (पीलीभीत) शामिल हैं।

बरामद सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। इसमें शामिल हैं:

  • 16 बंडल एल्युमीनियम विद्युत तार (लगभग 5 कुंतल)
  • 4 बंडल तांबे के तार (लगभग 1.09 कुंतल)
  • 9 बंडल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुंतल)
  • 4 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुंतल)
  • 3 तार कटर, 1 प्लास, 1 छोटी वेल्डिंग मशीन
  • 1 अर्टिगा कार, 1 महिंद्रा पिकअप, 5 मोटरसाइकिलें
  • 20 प्लास्टिक कुर्सियां और 3200 रुपये नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button