लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का यूजीसी नियमों के खिलाफ प्रदर्शन

  • सवर्ण मोर्चा का यूजीसी नियमों के खिलाफ प्रदर्शन
  • शंख बजाकर जताया विरोध, डिप्टी सीएम से की मुलाकात
  • बातचीत के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार को सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचकर शंख बजाते हुए विरोध जताया और इन नियमों को “काला कानून” बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा दृश्य भी देखने को मिला, जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वयं बाहर आए और प्रदर्शनकारियों के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वे कमर तक झुककर सभी का स्वागत करते नजर आए, जिसका जवाब प्रदर्शनकारियों ने भी उसी तरह प्रणाम करके दिया। इसके बाद उन्होंने खुद आवास का दरवाजा खोला और सभी को अंदर बातचीत के लिए आमंत्रित किया।

आवास के अंदर हुई बैठक में सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सवाल उठाया कि ऐसे नियम लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वे स्वयं सामान्य वर्ग से आते हैं और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

करीब लंबे समय तक चली इस बातचीत के बाद मामला शांत हो गया और प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

बैठक के बाद बाहर आए मोर्चा के संयोजक संदीप सिंह, प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी और बसंत सिंह बघेल ने बताया कि 50 से अधिक लोगों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूजीसी से जुड़े इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और आगे भी इस पर आवाज उठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button