लखनऊ में आज से टोल टैक्स महंगा, एनएचएआई की नई दरें लागू

लखनऊ: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज से यात्रा महंगी हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की सड़कों पर टोल टैक्स की नई दरें बुधवार से लागू कर दी गई हैं।

नई दरों के लागू होते ही नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदपुर टोल और रौनाही टोल समेत लखनऊ से जुड़े प्रमुख टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अब पहले के मुकाबले 5 से 10 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा।

दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन हजारों लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना लखनऊ से बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली की ओर सफर करते हैं। खासतौर पर निजी वाहनों से रोजाना आने-जाने वाले लोगों का मासिक खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों को आंशिक राहत

हालांकि, टोल दरों में वृद्धि के बीच स्थानीय वाहन चालकों को कुछ राहत भी दी गई है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए 360 रुपये में मासिक पास की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

बढ़ती लागत से बढ़ी चिंता

टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों के बीच यात्रा खर्च बढ़ने को लेकर चिंता देखी जा रही है। पहले ही बढ़ती महंगाई के बीच अब रोजमर्रा के सफर पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

Related Posts

यूपी में हनुमान जयंती की धूम, काशी में निकली भव्य ध्वजा यात्रा

उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में भव्य शोभायात्राएं, भंडारे और धार्मिक…

Continue reading
लखनऊ में तड़के बुलडोजर कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के अस्ती गांव में बनी एक मस्जिद को बुलडोजर से ढहा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *