यूपी एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ा, सफर हुआ महंगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने 1 अप्रैल 2026 से नए टोल रेट लागू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल में 5 रुपए से लेकर 85 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे:
    • दोपहिया और तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपए बढ़ा
    • कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपए अतिरिक्त
    • भारी वाहनों पर 85 रुपए अधिक
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे:
    • टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए टोल में कोई बढ़ोतरी नहीं
    • यात्रियों को पहले की तरह 350 रुपए का पेमेंट करना होगा

UPEIDA का कहना है कि नए रेट्स सड़क रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button