
- 1080 वाहनों की जांच, कई पर कार्रवाई
- ड्रंकन ड्राइविंग में 18 वाहनों का चालान
- प्रेशर हार्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर जुर्माना
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के आदेश पर सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 23 और 24 मई 2026 को जिलेभर में की गई।
अभियान के दौरान कुल 1080 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। ड्रंकन ड्राइविंग के मामलों में 18 वाहनों का चालान कर 1,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं मोडिफाइड साइलेंसर वाले 20 वाहनों पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रेशर हार्न लगाने वाले 15 वाहनों पर 1,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसे उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं।
लगातार चल रहा सघन वाहन चेकिंग अभियान
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से जिले में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 मई 2026 को एक ही दिन में 210 वाहनों का चालान किया गया।
1 मई 2026 से अब तक कुल 4,930 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इसी अवधि में 98 वाहनों से 96,900 रुपये शमन शुल्क भी जमा कराया गया है। साथ ही 10 वाहनों को सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई। 1 मई 2026 से अब तक 8,105 वाहन चालकों की जांच की गई।









