PDA को जिताकर संविधान बचाने का संकल्प लें युवा: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के पक्ष में माहौल मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बूथ स्तर तक युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ युवा मिलकर “पीडीए सरकार” बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान, अधिकार और आरक्षण की रक्षा के लिए पीडीए की सरकार जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नारा देते हुए कहा— “पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे।”

भाजपा पर साधा निशाना:
उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव में भाजपा किसी भी तरह की गड़बड़ी और चालबाजी कर सकती है, लेकिन सतर्क पीडीए युवा इसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले फर्जी वोटरों पर नजर रखी जाएगी और सबूत के साथ कार्रवाई कराई जाएगी।

संयम बरतने की अपील:
अखिलेश यादव ने युवाओं से अपील की कि वे उकसावे में न आएं और शांत, संयमित तरीके से काम करें। उन्होंने कहा कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज को पीड़ा और अन्याय से मुक्त कराना है।

2027 चुनाव को बताया चुनौतीपूर्ण:
उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा को सबसे कठिन चुनाव का सामना करना पड़ेगा और इस बार जनता बदलाव के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button