अम्बेडकरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक जिले में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए।
जनसहभागिता पर रहेगा विशेष जोर
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक गतिविधि को जनकेंद्रित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागों से अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।
तय कार्यक्रमों के अनुसार होंगे आयोजन
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके तहत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, जबकि 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।









