
लखनऊ (अलीगंज): ITI अलीगंज परिसर में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। मेले में मारुति सुजुकी 500 पदों पर भर्ती के लिए पहुंची है।
1400 से ज्यादा अभ्यर्थियों का हुआ रिटन टेस्ट
सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों का दोपहर एक बजे तक करीब 1400 से अधिक का लिखित परीक्षा (रिटन टेस्ट) कराया गया। इसमें सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू मंगलवार को होगा, जिसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।
दो चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया
आईटीआई अलीगंज के प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले दिन लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरे दिन चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
हरियाणा प्लांट के लिए हो रही भर्ती
आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि यह भर्ती हरियाणा के सोनीपत स्थित मारुति प्लांट के लिए की जा रही है। इसमें 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।
32 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को करीब 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी।









