हाईकोर्ट में सुनवाई, केजरीवाल ने जज से अलग होने की मांग की

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को चर्चित शराब घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केस की जज स्वर्ण कांता शर्मा से खुद को अलग (recuse) करने की मांग की।

खुद रखेंगे अपनी दलीलें
सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि वे इस मामले में खुद अपनी दलीलें पेश करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक उन्होंने किसी भी वकील को वकालतनामा नहीं दिया है।

13 अप्रैल को अगली सुनवाई
जस्टिस शर्मा ने इस अर्जी को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल के लिए तय कर दी। साथ ही CBI को कल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अन्य पक्ष भी चाहें तो ऐसी अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

CBI ने बरी किए जाने को दी चुनौती
CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 22 आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया गया था।

पत्नी के साथ पहुंचे कोर्ट, 9 मिनट चली सुनवाई
केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सुबह 11 बजे कोर्ट पहुंचे। सुनवाई दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई और करीब 9 मिनट में समाप्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button